मुख्यमंत्री कन्यादान योजना


मुख्यमंत्री कन्यादान योजना : राजस्थान सरकार

मुख्यमंत्री कन्यादान योजना राजस्थान राजस्थान सरकार महत्वपूर्ण योजना है। जो आर्थिक रूप से कमजोर परिवारों की बेटियों की शादी में आर्थिक सहायता प्रदान करने के लिए मुख्यमंत्री कन्यादान योजना शुरू की है। इस योजना के तहत 21,000 रुपये से लेकर 51,000 रुपये तक की सहायता राशि दी जाती है। इस राशि का उपयोग शादी में गहने, कपड़े आदि खरीदने के लिए किया जा सकता है। बीपीएल श्रेणी, एससी/एसटी, अल्पसंख्यक, महिला खिलाड़ी, विधवा महिलाएं आदि योजना का लाभ उठा सकती हैं।

पात्रता

  • आवेदक राजस्थान का निवासी होना चाहिए।
  • बेटी की आयु 18 वर्ष या उससे अधिक होनी चाहिए।
  • परिवार की वार्षिक आय 2.5 लाख रुपये से कम होनी चाहिए।
  • एससी/एसटी, अल्पसंख्यक बीपीएल, विधवा, पालनहार योजना के लाभार्थी पात्र हैं।
  • अधिकतम 2 बेटियों को ही लाभ मिलेगा।

मिलने वाली राशि

श्रेणीहथलेवा राशिप्रोत्साहन राशिकुल राशि
SC/ST, अल्पसंख्यक BPL31,00010वीं पास – 10,000, ग्रेजुएट – 20,00031,000-51,000
अन्य BPL, विधवा, पालनहार, महिला खिलाड़ी21,00010वीं पास – 10,000, ग्रेजुएट – 20,00021,000-41,000

जरूरी दस्तावेज

  • आधार कार्ड, जन आधार कार्ड
  • मूल निवास प्रमाण पत्र
  • आय व जाति प्रमाण पत्र
  • 10वीं की मार्कशीट (यदि हो)
  • बैंक खाते की जानकारी

मुख्‍यमंत्री कन्‍यादान योजना राजस्‍थान के लिए लॉग‍िन कैसे करें?

navbharat times 118617887

मुख्यमंत्री कन्यादान योजना के लिए आवेदन करने से पहले आपको SJMS (Social Justice Management System) की वेबसाइट पर login करना होगा। इसका तरीका हम आपको बता रहे हैं।https://sso.rajasthan.gov.in/signin

  • सबसे पहले SJMS की आधिकारिक वेबसाइट https://sjmsnew.rajasthan.gov.in/ पर जाएं।
  • यहां आपको SJMS SMS बटन पर क्लिक करें। इसके बाद SSO Registration के लिए नया पेज खुल जाएगा।
  • होम पेज पर login Registration पर जाएं, यहां 2 ऑप्शन होंगे: Jan Addhaar और Google।
  • अपना जन आधार नंबर डालकर Next पर क्लिक करें। फिर अपना नाम, परिवार के मुखिया का नाम सिलेक्ट करें
  • Send OTP पर क्लिक करें और ओटीपी एंटर करें। Verify OTP करके रजिस्ट्रेशन पूरा कर लें।

आवेदन प्रक्रिया

navbharat times 118617899
  1. आधिकारिक वेबसाइट https://sso.rajasthan.gov.in/signin पर जाएं।
  2. SSO ID से लॉगिन करें।
  3. SJMS स्कीम चुनें और आधार वेरीफिकेशन करें।
  4. फॉर्म भरें और दस्तावेज अपलोड करें।
  5. फॉर्म सबमिट करें और आवेदन की स्थिति चेक करें।

योजना की स्थिति कैसे जांचें?

  • https://sje.rajasthan.gov.in/ पर जाएं।
  • SJMS Application Status विकल्प पर क्लिक करें।
  • आवेदन संख्या व वित्त वर्ष भरकर स्टेटस देखें।
navbharat times 118618092

महत्वपूर्ण जानकारी

  • यह योजना फ्री है, कोई शुल्क नहीं लिया जाता।
  • राशि सीधे बैंक खाते में ट्रांसफर की जाती है।
  • अधिक जानकारी के लिए हेल्पलाइन नंबर: 1800 180 6127 पर संपर्क करें।

Leave a Comment